हमारी पहली गोवा यात्रा
गोवा,एक ऐसी डेस्टीनेशन, सभीं पसंद करते है और बार बार आना चाहते है। समुद्र के किनारों से सटा, गोवा एक इंटरनैशनल डेस्टिनेशन बन गया है, जहां देश विदेश से टूरिस्ट आते है।हमने भी गोवा के बारे मै बहुत सुना था,पर देखा नही था।आज १अक्टूबर २०१९ था,ओर हमारी फ्लाइट थी ११:३० बजे की दिल्ली एअरपोर्ट से।मेरी तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।हम नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और प्लेन मैं बैठे।दिल्ली से गोवा सिर्फ २घंटे मै पहुंच जाते है ,लेकिन हम १:३० घंटे मै पहुंच गए।
प्लेन से फोटो
हमने एयरपोर्ट से टैक्सी ली और करीब २घंटे मै पहुंच गए अपने होटल, जहां हमारी बुकिंग पहले से हो रखी थी।हमारा होटल नॉर्थ गोवा मै था। होटल पहुंचते ही हमारा बहुत स्वागत किया गया,हमे फूलों की माला पहनाई गई और वेलकम ड्रिंक दिया गया।
होटल द्वारा हमे ,होटल जीप से ,बीच ले जाया गया, जो कि नॉर्थ गोवा के पसंदीदा बीच है। वहा पहुंचते ही,मन प्रसन्न हो गया,मै तो खुशी से दौड़ने लगी बीच पर,जैसे किसी छोटे बच्चे को उसकी पसंद की चीज मिल गई हो।शाम का समय और ठंडी हवा का झोंक एवं सूरज का सुनहरा रंग बहुत शानदार लग रहा था। समुद्र किनारे पर कई रेस्त्रां थे ,तो हमने वहा कुछ स्नैक्स लिया और समय बिताया।
बागा बीच सनसेट होते हुए।
करीब ९:३० बजे हम होटल वापस आ गए।हमने डिनर किया ,वॉक की ,होटल के कंपाउंड मै फिर रूम मैं आकर सो गए।हमारा रूम बहुत कंफर्टेबल था।अगले दिन ,हमने ब्रेकफास्ट किया ओर रेंट पर एक कार हायर की ताकि चिलचिलाती गर्मी मै ,हम आसानी से घूम सके।पास मै चोपरआ फोर्ट था, देखने निकल गए।यह पहुंच कर देखा की ,इसे तो हमने कई मूवीज मै देखा हैं। बहुत सुंदर फोर्ट था और उसके चारों ओर समुद्र ही समुद्र, नीले रंग की छटा बिखेर रहा था।गर्मी के कारण हम जल्द ही वहा से निकल गए,क्योंकि हमे साउथ गोवा यानी पंडजीम शहर जाना था।
चपोरा फोर्ट नॉर्थ गोवा(रियल इमेज़)
यहां से २ घंटे का सफर था, पंजिम शहर जाने का। पंजिम शहर ,गोवा का बहुत पुराना शहर है।पंजिम शहर बहुत ही सुंदर था।वहा आते ही हमने वहा का कैथलिक चर्च देखा जिसका निर्माण १६०९ मै हुआ था।एक सफेद रंग की भव्य बिल्डिंग को देख कर लगा ही नहीं की वह पुरानी हैं।आज भी ये चर्च नया दिख रहा था।हमने यहां कैंडल्स जलाई और प्रेयर भी की।कुछ फोटोज भी खिंचवाई।इसकी तस्वीरे आपने कई मूवीज मै भी देखा होगा।
जब हमने शहर मै इंटर किया तो यहां के घरों का स्ट्रक्चर देख कर हम दंग रह गए।बहुत ही कलरफुल घर थे सभी के।ऐसा लगा मानो हम फ्रांस के किसी शहर मै आ गए हो।इस शहर का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया गया था।जिसकी छाप हमे याहा देखने को मिलती हैं। ये शहर साउथ गोवा मै आता है।
पंजिम शहर के कुछ घरों का स्ट्रक्चर